फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शराब व लाहन सहित आरोपी पकड़े

Fri, 06 Sep 2024 04:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने तीन मामलों में तीन आरोपी काबू कर 41 बोतल हथकढ़ी, 52 पव्वे देसी शराब व 100 लीटर लाहण बरामद किया। सूचना पर नरवलगढ़(आहलियां) में मकान पर दबिश देकर भट्ठी चलाकर शराब तैयार कर रहे आरोपी मंजीत को काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से 100 लीटर लाहन, 28 बोतल शराब आदि बरामद हुए। दूसरे मामले में थाना पूंडरी पुलिस ने गांव रमाणा रमाणी निवासी विरेंद्र के मकान पर दबिश देकर संदिग्ध विरेंद्र का काबू कर लिया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से 13 बोतल हथकढ़ी शराब बरामद हुई। एक अन्य मामले में थाना शहर पुलिस ने खनौरी बाइपास पर एक ढाबे पर दबिश देकर आरोपी गांव संधीर जिला करनाल निवासी जिया लाल को 52 पव्वे देसी शराब सहित काबू कर लिया। सभी आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें