कैथल। वर्ष 2017 के दौरान ट्रक में ठूंस-ठूंस कर बैल लोड करके ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी उत्तर प्रदेश जिला मुजफ्फरनगर के गांव बाघरा निवासी तेहसीन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बलराज नगर कैथल निवासी मेवा सिंह की शिकायत अनुसार वह गोरक्षा दल कैथल का प्रधान है। वह उसके अन्य साथियों सहित 12 जनवरी 2017 की रात गढ़ी-खनौरी रोड पर मौजूद था। उनको सूचना मिली कि एक यूपी नंबर के ट्रक में बैल ठूंस-ठूंस कर लोड किए गए हैं जो पंजाब से यूपी ले जाए जा रहे हैं। गोरक्षा दल की टीम ने उक्त ट्रक को बाबा लदाना रोड गढी से काबू कर लिया। ट्रक से तीन व्यक्ति मौके से फरार हो गए। जांच के दौरान ट्रक में 16 बैल भरे पाए गए, जिनमें से एक बैल की मौत हो चुकी थी। इस मामले में पहले ही एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। संवाद