फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: डोडा-चूरापोस्त सप्लाई करने में आरोपी काबू

Wed, 08 May 2024 03:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। डोडा-चूरापोस्त सप्लाई करने के मामले में पुलिस ने आरोपी सप्लायर गांव पिंजुपुरा निवासी रिंकू को काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चार मई को पुलिस ने धीरदेसर पुरोहितान डुंगरगढ़ जिला बिकानेर राजस्थान निवासी लिच्छू राम को पट्टी कोथ मानस रोड कैथल स्थित एक मकान से दबिश देकर काबू किया था। उसके कब्जे में प्लास्टिक कट्टे से चार किलो 135 ग्राम डोडा-चूरापोस्त बरामद हुआ था। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि लिच्छू राम को यह नशा रिंकू ने उपलब्ध करवाया था। आरोपी के कब्जे से एक हजार रुपये ड्रगमनी बरामद की है। आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। संवादबाइक चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


कैथल। बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी बड़सीकरी कलां निवासी शंकर उर्फ गोगा को काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बड़सीकरी कलां निवासी जोनी की शिकायत के अनुसार, उसकी कंबाइन पर ड्राइवर कर्मवीर की बाइक 27 अप्रैल को गांव बड़सीकरी कलां से अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया था। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा बाइक बरामद कर ली है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें