फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: असलहा रखने में आरोपी को पकड़ा

Wed, 30 Oct 2024 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। असलहा रखने में पुलिस ने कैलरम से आरोपी को कट्टा व कारतूस सहित काबू कर लिया। कैलरम से गांव बाता रोड टी-प्वाइंट के पास पुलिस मौजूद थी। वहां सूचना मिली कि गांव कैलरम निवासी अजय उर्फ साहिल आएगा। उसके पास असलहा है। पुलिस ने नाका लगाकर पैदल आए आरोपी अजय को काबू कर लिया। कब्जे से देसी कट्टा व एक कारतूस बरामद हुआ। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उधर, पुलिस ने एक आरोपी को 42 बोतल देसी शराब सहित काबू कर लिया। सूचना मिलने पर आरोपी गोपी राम के मकान में बनी दुकान पर दबिश देकर आरोपी को पुलिस ने काबू कर लिया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से 42 बोतल देसी शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें