फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: लाखों की ठगी में आरोपी को दबोचा

Tue, 17 Dec 2024 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। दंपती को कनाडा भेजने के नाम पर करीब 26 लाख रुपये ठगी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी मोहाली पंजाब निवासी अन्नूदीप को पुणे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसका तीन दिन का राहदारी रिमांड हासिल किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पूंडरी निवासी अमृत कौर की शिकायत के अनुसार उसका पति रवि कुमार विदेश में जाना चाहता था। उनके एक रिश्तेदार ने अन्नूदीप से मार्च 2023 में उनकी मुलाकात करवाई थी।
विज्ञापन


अन्नूदीप ने कहा कि वह उसे और उसके पति को वर्क परमिट पर कनाडा भेज देगा। इसके लिए 32 लाख रुपये खर्च होंगे और 45 दिन का समय लगेगा। उसने दोनों के कागजा आरोपी के पास भेज दिए थे। कुछ दिन बाद उसने कहा कि पहले रवि कुमार का वीजा लगवाएगा।

उसके 45 दिन बाद उसे रवि कुमार के पास भेज देंगे। सितंबर 2023 में अन्नूदीप ने उनसे तीन लाख रुपये ले लिए। पैसे लेने के बाद रवि का मेडिकल करवाया। 18 अक्तूबर को उसके पति का एक टेस्ट करवाया गया, जिसके नाम पर एक लाख 40 हजार रुपये ले लिए थे। कहा कि रवि का टेस्ट फेल हो गया है और अब उसे वीजा नहीं मिल सकता। उसने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने कहा कि दोबारा से प्रयास करके वीजा लगवा देगा।

एक जनवरी 2024 को उससे पांच लाख रुपये ले लिए। वह आरोपी को 11 लाख 40 हजार रुपये दे चुकी थी। दोबारा से मेडिकल खर्च और अन्य खर्च के नाम पर उससे करीब 15 लाख रुपये ले लिए। मेडिकल पास होने के बाद उसे एक महीना रुकने के लिए कहा गया। मार्च 2024 में वे आरोपी ने जीरकपुर स्थित होटल में मिले थे। 15 अप्रैल तक वीजा आने का आश्वासन दिया गया। समय पूरा होने के बाद आरोपी के नंबर पर संपर्क किया गया तो उसका नंबर बंद मिला।
विज्ञापन


ठगी के बारे में थाना पूंडरी में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी अन्नूदीप को 13 दिसंबर को पुणे से काबू करके अदालत से आरोपी का तीन दिन राहदारी रिमांड हासिल किया था। पूछताछ के दौरान आरोपी के कब्जे से 50 हजार रुपये बरामद किए हैं। आरोपी न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें