कैथल। सीआईए वन पुलिस ने चीका रोड कैथल से एक आरोपी को दो कट्टे सहित काबू कर लिया है। सीआईए-वन पुलिस प्रभारी एसआई पारस की अगुवाई में एएसआई राजीव कुमार की टीम शाम को पेट्रोलिंग दौरान सीवन बाईपास कैथल के पास मौजूद थी। पुलिस को सूचना मिली कि कांगथली निवासी गांव सागर अपने साथ असलहा लिए हुए है और इस समय ड्रेन पुल चीका रोड कैथल पर किसी वाहन के इंतजार में खड़ा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ड्रेन पुल चीका रोड कैथल के पास से संदिग्ध सागर को काबू कर लिया गया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से 315 बोर के दो कट्टे बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ थाना शहर में मामला दर्ज करके सीआईए-वन से मौके पर पहुंचे एचसी बलिंद्र की ओर से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। संवाद