कैथल। स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने थाना सीवन क्षेत्र से कट्टा सहित आरोपी काबू किया है। स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी एसआई रमेश कुमार की टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली कि सीवन से सौथा रोड पर तकिया वाला कुआं सीवन निवासी सौरभ उर्फ स्टार के पास कट्टा है। पुलिस ने छापा मारकर उसे दबोच लिया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से 315 बोर अवैध कट्टा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना सीवन में शस्त्र अधिनियम तहत मामला दर्ज करके एएसआई तरसेम कुमार ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। संवाद