कैथल। सीआईए-1 पुलिस ने थाना गुहला क्षेत्र से नशीली टेबलेट का धंधा करने वाले लदाना चक्कू निवासी रवि को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 2500 प्रतिबंधित ट्रामाडोल गोलियां बरामद हुईं। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह और एसआई प्रवीन कुमार की टीम सांयकालीन गश्त पर थी। उन्हें सूचना मिली कि लदाना चक्कू निवासी रवि कैथल की तरफ से गांव पहाड़पुर होते हुए अपने गांव लौट रहा है। पुलिस ने नाकाबंदी कर रवि को पकड़ा और तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 5 डिब्बों में रखी 2500 ट्रामाडोल गोलियां बरामद हुईं। संवाद