कैथल। थाना सदर पुलिस ने एक आरोपी को 84 पव्वे व चार बोतल देसी शराब सहित काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना सदर पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना मिलने उपरांत खेड़ी सर्फअली स्थित एक खोखे पर दबिश देकर संदिग्ध जिला जींद के गांव हैबतपुर निवासी मुल्तान को काबू कर लिया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से 84 पव्वे व चार बोतल देसी शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जा रही है। संवाददो आरोपियों से डोडा व चूरापोस्त बरामद
कैथल। चौकी भागल पुलिस ने दो आरोपियों से 3.5 किलो डोडा व चूरापोस्त बरामद किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चौकी भागल पुलिस रत्ता से सरकपुर मोड़ पर मौजूद थी। इसी दौरान सरकपुर की तरफ से एक बाइक पर दो अज्ञात युवक आते दिखाई दिए। जो सामने खड़ी पुलिस को देखकर अपनी बाइक वापस मोड़कर एक प्लास्टिक कट्टा फेंककर फरार हो गए। जांच के दौरान प्लास्टिक कट्टे से तीन किलो 500 ग्राम डोडा व चूरापोस्त बरामद हुआ। संवाद