कैथल। पुलिस की एंटी नारकोटिक सैल ने मानस रोड कैथल से नशे की गोलियां बेचने वालेे एक आरोपी को काबू कर लिया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से 150 प्रतिबंधित नशे की गोलियां बरामद हुई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एंटी नारकोटिक सेल की टीम सायंकालीन गश्त के दौरान सिरटा रोड कैथल पर मौजूद थी। वहां गुप्त जानकारी मिली कि पट्टी कौथ गदली निवासी विक्रम गोस्वामी काफी समय से प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बेचता है। वह अब भी मानस रोड ड्रेन पुल के पास किसी ग्राहक को नशीली गोलियां बेचने के लिए खड़ा है। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर संदिग्ध विक्रम को काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि तलाशी ली गई तो आरोपी के कब्जे में पॉलीथिन से पांच पत्तों से 150 नशे की गोलियां बरामद हुई। पूछताछ के दौरान आरोपी दवाइयां रखने के संबंध में कोई दस्तावेज पुलिस को नहीं दिखा सका। ड्रग कंट्रोल ऑफिसर द्वारा ये गोलियां प्रतिबंधित बताई गई। संवाद