कैथल। चौकी रामथली पुलिस ने एक आरोपी को 12.63 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि टीम गांव रामथली, उरलाना व खरकां क्षेत्र में गश्त के लिए मौजूद थी। इस दौरान गुप्त सूचना मिली कि गुरमीत सिंह निवासी डेरा उरलाना रोड, खरकां हेरोइन (चिट्टा) बेचने का काम करता है और आसपास के गांवों में इसकी सप्लाई करता है। आरोपी कार में सवार होकर गांव उरलाना की तरफ आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने खरकां से उरलाना रोड पर नाकाबंदी की। पुलिस ने गाड़ी रुकने का इशारा करने पर चालक ने कार को वापस मोड़ने का प्रयास किया लेकिन कार अचानक बंद हो गई। पुलिस सूचना के बाद तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे में एक पॉलीथिन 12.63 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुआ। थाना गुहला में प्राथमिकी दर्ज की गई।