कैथल। एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने चीका क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 16.41 ग्राम हेरोइन सहित एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी एसआई सिंह राज के नेतृत्व में एएसआई राजेश कुमार की टीम शाम के समय गश्त पर थी। बस अड्डा गुहला के पास टीम को सूचना मिली कि डेरा भाग सिंह, खुशहाल माजरा रोड, चीका निवासी जसपाल सिंह उर्फ जस्सा हेरोइन बेचने के इरादे से आने वाला है। पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर उसे काबू कर लिया। ईटीओ कैथल दीपदत्त की मौजूदगी में ली गई तलाशी में आरोपी से 16.41 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।इस संबंध में थाना चीका में मामला दर्ज किया गया है। मौके पर पहुंचे एसआई जोगिंद्र सिंह ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद