फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार

Fri, 29 Mar 2024 03:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने थाना शहर क्षेत्र से एक आरोपी को काबू कर उसके कब्जे से 315 बोर का देसी पिस्तौल व एक कारतूस बरामद किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस की टीम माता गेट कैथल के पास मौजूद थी। वहां पुलिस टीम को एक गुप्त सूचना मिली कि बुढ़ा खेड़ा निवासी विक्रम उर्फ विक्की इस समय खनौरी बाइपास कैथल से पाडला सड़क के पास किसी के इंतजार में खड़ा है, जो अपने साथ असलहा लिए हुए है। पुलिस ने उक्त स्थान पर दबिश देकर संदिग्ध विक्रम को काबू कर लिया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध देसी पिस्तौल व एक कारतूस बरामद हुआ। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। संवादबाइक चोरी के मामले में आरोपी काबू
विज्ञापन

कैथल। बाइक चोरी के एक मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को पकडऩे के अतिरिक्त एक अन्य आरोपी को काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चोशाला निवासी राजेश कुमार की शिकायत अनुसार पांच मार्च को उसकी बाइक अनाज मंडी कलायत में एक दुकान के सामने से अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गए। प्रवक्ता ने बताया कि मामले में मटौर निवासी अंकुश व एक 17 वर्षीय नाबालिग को पकड़ा है। उनके कब्जे से चोरीशुदा बाइक बरामद कर ली है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। संवाद
अंग्रेजी व हथकढ़ी शराब बरामद
कैथल। पुलिस ने दो मामलों में 13 बोतल अंग्रेजी व 25 बोतल हथकढ़ी शराब सहित दो आरोपी काबू कर लिए। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना शहर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अर्जुन नगर कैथल निवासी सुभाष को परशुराम चौक पर नाका लगाकर काबू कर लिया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से 13 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। दूसरे मामले में थाना सीवन पुलिस ने कक्योर माजरा रजबाहा पुल पर नाका लगाकर कक्योर माजरा निवासी मेंहगा को काबू कर 25 बोतल हथकढ़ी शराब बरामद की। दोनों आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें