कैथल। पुलिस ने चीका क्षेत्र से एक आरोपी को काबू कर उसके कब्जे से अवैध देसी कट्टा बरामद किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए-1 पुलिस की टीम को सायंकालीन गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली कि चीका निवासी राहुल वार्ड नंबर तीन चीका में एक निर्माणाधीन मकान के पास किसी के इंतजार में खड़ा हैं। वह अपने साथ असलहा लिए हुए है। पुलिस ने उपरोक्त स्थान पर दबिश देकर राहुल को काबू कर लिया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उधर, थाना शहर पुलिस ने एक आरोपी को काबू कर 15 बोतल देसी शराब बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस की टीम सिरटा रोड कैथल पर मौजूद थी। वहां गुप्त सूचना मिलने उपरांत महादेव कॉलोनी की गली में शराब बेच रहे संदिग्ध महादेव कॉलोनी कैथल निवासी दीपक को काबू कर लिया गया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से 15 बोतल देसी शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जा रही है। संवाद