कैथल। पुलिस ने एक आरोपी को 23 बोतल देसी शराब सहित काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चौंकी पूंडरी पुलिस ने सूचना मिलने उपरांत पाई रोड पूंडरी स्थित दुकान पर दबिश देकर पूंडरी निवासी सुरेंद्र कुमार को काबू कर लिया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से 23 बोतल देसी शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जा रही है। संवाद