पुलिस ने चोरी की बाइक समेत एक युवक को काबू किया है। पूूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर 2 अन्य चोरी की बाइक भी पुलिस ने बरामद कर लीं हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए-1 टीम की ओर से डिडवाना मोड ढांड पर नाकाबंदी की गई। जहां कुछ समय बाद पबनावा की तरफ से एक बाइक पर आए संदिग्ध सौरभ निवासी दालमवाला जिला जींद को काबू कर लिया गया। जांच के दौरान ये बाइक गुरमीत निवासी भटेडी जिला कुरुक्षेत्र की पाई गई। थाना ढांड में दर्ज मामले के अनुसार उसकी बाइक 9 सितंबर की शाम को ढांड पूंडरी रोड से अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया था। आरोपी से गहन पूछताछ की गई तो आरोपी की निशानदेही पर उसके कब्जे से 2 अन्य चोरी की बाइक बरामद की गई। जो पानीपत से चोरी की गई थी।