फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: 980 ग्राम चूरा पोस्त सहित आरोपी काबू

Sun, 19 Apr 2026 03:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। थाना सदर पुलिस ने एक ट्रक चालक को 980 ग्राम चूरा पोस्त सहित काबू किया है। आरोपी की पहचान अबोहर फाजिल्का पंजाब निवासी गुरचरण सिंह के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि थाना सदर टीम शुक्रवार को अपराध की रोकथाम के लिए गश्त पर मौजूद थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली की एक युवक चूरा पोस्त की तस्करी करता है और वह अपने ट्रक में नशीला पदार्थ लेकर तितरम की तरफ से एनएच 152 के रास्ते चीका की ओर जाने वाला है। जिसे नाकाबंदी करके काबू किया जा सकता है। सूचना पर टीम ने हिसार चंडीगढ़ रोड एनएच 152 पर गांव क्षेत्र के पास नाकाबंदी की और कुछ समय बाद तितरम साइड से आए संदिग्ध ट्रक को रुकवाया। पुलिस की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे डीएसपी मुख्यालय बीर भान के समक्ष चालक की जांच की गई। डीएसपी की मौजूदगी में ट्रक की तलाशी लेने पर केबिन से एक पॉलिथीन से 980 ग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें