कैथल। राजौंद निवासी मुकेश उर्फ हन्नी को सीआईए कलायत पुलिस ने हेरोइन (चिट्टा) सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना राजौंद में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि सीआईए कलायत की टीम शनिवार रात को अपराधों की रोकथाम के लिए गश्त कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि आरोपी किठाना मोड़ से रोहेड़ा माजरा रोड की तरफ पैदल जा रहा है और हेरोइन बेचने का काम करता है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया लेकिन टीम ने उसे काबू कर लिया। नायब तहसीलदार कलायत महेश कुमार की मौजूदगी में तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक पॉलीथिन में 7.57 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।