फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एक किलो 550 ग्राम चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट कैथल ने पूंडरी क्षेत्र में नेशनल हाईवे 152-डी फ्लाईओवर के नीचे से आरोपी करनाल जिले के गांव चोचड़ा निवासी हरपाल को काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से 1 किलो 550 ग्राम चरस (सुल्फा) बरामद किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी चरस लेकर किसी ग्राहक को सप्लाई देने के इंतजार में खड़ा था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए पांच दिन का रिमांड हासिल किया है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट की टीम वीरवार को अपराधों की रोकथाम और रात्रि गश्त के सिलसिले में गांव करोड़ा बस अड्डे पर मौजूद थी। इस दौरान टीम को सूचना मिली कि एक युवक चरस बेचने के साथ आसपास के क्षेत्र में इसकी सप्लाई करने का काम करता है। वह गांव बाकल से करोड़ा जाने वाली सड़क पर नेशनल हाईवे 152-डी फ्लाईओवर के नीचे पिट्ठू बैग में चरस लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहा है। पुलिस ने सूचना के आधार पर टीम गठित कर बताए गए स्थान पर दबिश दी। वहां संदिग्ध हुलिये का एक युवक पिट्ठू बैग लेकर खड़ा दिखाई दिया। मौके पर पहुंचे डीएसपी क्राइम कैथल सुशील प्रकाश के निर्देशानुसार नियमानुसार तलाशी ली गई। इस दौरान आरोपी के बैग में रखी पॉलीथिन से चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना पूंडरी में प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब पांच दिन के रिमांड के दौरान आरोपी से नशा कहां से लाने, किसे सप्लाई करने और इस कारोबार में अन्य लोगों की संलिप्तता के संबंध में पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें