फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या की वारदात में वांछित आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाकल निवासी युवक की हत्या कर शव को सड़क पर फेंकने के मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 3 मई की सुबह गांव बाकल खेतों में सड़क किनारे उसी गांव के विजय कुमार का शव और स्कूटी मिली थी। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर थाना प्रबंधक पूंडरी ने मुख्य आरोपी ओमप्रकाश उर्फ बागड़ी निवासी दनौदा खुर्द जिला जींद और आरोपी महेंद्र तथा उसके भाई जोगिंद्र दोनों निवासी बाकल को गिरफ्तार कर लिया था। अब इंस्पेक्टर निर्मल कुमार ने चौथे आरोपी राजेंद्र कुमार निवासी बाकल को गिरफ्तार कर लिया है।
ये था मामला: आरोपी ओमप्रकाश उर्फ बागड़ी जिला पानीपत में एक हत्या के मामले में 20 वर्ष के कारावास की सजा भुगत रहा था। जेल से जनवरी 2021 में पैरोल पर बाहर आने के बाद वह जेल नहीं लौटा और अपनी मौसी के लड़कों महेंद्र व जोगिंद्र के पास खेत में छिपकर फरारी काट रहा था। यहां पर विजय निवासी बाकल शाम के समय अक्सर खेत में आ जाता और दोनों एक साथ शराब पीते थे। 2 मई की रात खेत में शराब पीने के दौैरान कहासुनी होने पर विजय उसे गालियां देने लगा। इस पर ओमप्रकाश ने वहां पड़ी लोहे की रॉड से विजय के सिर में कई वार कर उसकी हत्या कर दी। उसी समय महेंद्र, जोगिद्र और उनके चचेरे भाई राजेंद्र भी वहां पहुंच गए तो आरोपी ओमप्रकाश घटनास्थल से फरार हो गया। हत्या का आरोप लगने के डर कारण तीनों आरोपियों ने मृतक के शव को पल्ली में डालकर सड़क किनारे फेंक दिया और उसकी स्कूटी भी उसी के पास डाल दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें