कैथल। शहर में मकान से नकदी व आभूषण चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एंटी व्हीकल स्टाफ प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की टीम ने मानस निवासी असलम खान को काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, चंदाना गेट निवासी रमन ने बताया कि 28 जुलाई को वह परिवार सहित दिल्ली गया था। 29 जुलाई की रात लौटने पर उसने पाया कि घर का ताला टूटा हुआ है और दो लाख 57 हजार रुपये नकद, दो सोने के सेट, दो चुड़ियां, दो चांदी के गिलास, एक सिक्का और लैपटॉप चोरी हो गया है। थाना शहर में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा लैपटॉप और वारदात में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की है। अदालत से आरोपी का तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर लिया गया है। संवाद