कैथल। खेत से चोरी करने के मामले की जांच चौकी भागल पुलिस के एएसआई जसपाल की टीम ने आरोपी विकास नगर पटियाला पंजाब निवासी जसपाल को काबू कर लिया गया। गांव भागल निवासी अशोक कुमार की शिकायत अनुसार 18 व 19 अगस्त को उसके खेत कोठा का ताला तोड़कर सबमर्सिबल मोटर 50 फीट तार, सिलेंडर व तीन अन्य खेत पड़ोसियों के खेत कोठा से 140 फीट तार, तीन सिलिंडर चोरी हो गए। चीका थाने में मामला दर्ज कराया गया था। आरोपी वीरवार को अदालत के आदेशानुसार जेल भेज दिया गया। संवाद