फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चोरी के मामले में आरोपी को दबोचा

Fri, 09 Aug 2024 05:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। घर में सेंधमारी करके चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी हरसोला बस्ती कैथल निवासी जयदीप उर्फ मोनू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि भगत सिंह कॉलोनी कैथल निवासी सुखविंद्र की शिकायत के अनुसार 14 जुलाई की रात वह अपने गांव रसूलपुर गया हुआ था। जब रात को करीब एक बजे वह अपने घर आया व घर का ताला खोला तो घर के अंदर से दो लड़के एकदम उसे धक्का देकर भाग गए। एक लड़के को पड़ोसियों ने पकड़ लिया। उसकी पहचान भैणी माजरा मोड़ नजदीक शुगर मिल निवासी सोनू के रूप में हुई। जांच में घर से अलमारी में से सोने का ओम, सोने का टीका, चांदी की चेन व अंगूठी चोरी पाए मिले। उपरोक्त मामले में दो अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें