फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चोरी के मामले में आरोपी काबू

Thu, 21 Mar 2024 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। घर से नकदी व सोना चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर 19 निवासी हरदीप की शिकायत अनुसार आठ मार्च की दोपहर वह अपने परिवार सहित शिव मंदिर में गया हुआ था। करीब आधे घंटे बाद घर वापस आए तो मेन गेट का ताला खुला हुआ था। घर से अज्ञात व्यक्तियों ने 15 तोले सोना, 2.5 लाख नकदी व उसकी पत्नी का पर्स चुरा लिया था। मामले में पुलिस ने आरोपी मुक्तसर साहिब पंजाब निवासी सतनाम को काबू कर लिया है। उक्त मामले में पहले ही दो अन्य आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। एक आरोपी सुखमिंद्र का छह दिन पुलिस रिमांड हासिल किया है। आरोपी सतनाम भी उक्त चोरी की वारदात के आपराधिक षड्यंत्र में शामिल था। आरोपी सतनाम के कब्जे से चार हजार रुपये बरामद कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन

शटरिंग की प्लेट चोरी

कैथल। गांव अरनौली में चोर मंडी में चल रहे निर्माण कार्य स्थल से ठेकेदार की शटरिंग प्लेट चोरी कर ले गए। गांव निवासी दलमीर सिंह ने चीका थाना में शिकायत दी कि गांव की मंडी में उसने निर्माण कार्य का ठेका ले रखा है। 14 मार्च को रात के समय चोरों ने कार्यस्थल से उसकी शटरिंग की 12 प्लेट चोरी कर ली जिसकी कीमत करीब 14 हजार रुपये है। जांच अधिकारी सुनील ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें