फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पिकअप गाड़ी चोरी मामले में आरोपी काबू

Sun, 04 Jan 2026 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ की तरफ से एक पिकअप गाड़ी चोरी मामले में एक आरोपी को काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि सीवन गेट कैथल निवासी राजेश वर्मा की शिकायत अनुसार 25 दिसंबर को शाम के समय काम से वापस आने के बाद उसने उसकी पिकअप गाड़ी घर के पास खड़ी की। सुबह 5 बजे देखा तो वहां गाड़ी नहीं मिली, वह चोरी हो गई थी। थाना शहर में यह प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामले की जांच एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में एएसआई अशोक कुमार की टीम ने करते हुए आरोपी माता गेट कैथल निवासी रोशन लाल को काबू कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा पिकअप गाड़ी बरामद कर ली गई। पुलिस ने शनिवार को न्यायालय में पेशकर उसे पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें