फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जेब काटने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Thu, 19 Jun 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। ढांड थाना पुलिस ने जेब काटने के एक मामले में मटरवा खेड़ी निवासी बीरबल सिंह उर्फ बीर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, गांव साकरा निवासी सुरेंद्र कुमार ने 17 फरवरी को शिकायत दी थी कि शाम करीब पांच बजे जब वह अपनी बाइक पर साकरा की सीमा पर पहुंचा, तभी पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उसका पीछा करते हुए उसके कुर्ते की जेब काट ली। जेब में एक आईफोन और 26 हजार रुपये नकद थे।
विज्ञापन


मामले की जांच करते हुए एसआई जोगिंद्र सिंह की टीम ने आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार किया।

आरोपी इससे पूर्व एक अन्य मामले में करनाल जेल में बंद था, जिसके लिए न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर उसे इस मामले में गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से 1650 रुपये बरामद हुए हैं। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें