फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जेब काटने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Tue, 01 Oct 2024 03:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। राजनीतिक कार्यक्रम के दौरान जेब काटने के मामले में पुलिस ने आरोपी करनाल निवासी योगेश को गिरफ्तार कर लिया। पूंडरी निवासी विकास की शिकायत अनुसार 28 सितंबर को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री का फतेहपुर में कार्यक्रम था। जहां काफी वह भी गया हुआ था। वहां उसकी जेब से 3420 रुपये चोरी हो गए। इसके साथ अन्य व्यक्तियों की जेब से भी नकदी व कागजात चोरी हुए पाए गए। उन्होंने आरोपी योगेश को पकड़ लिया था। आरोपी के कब्जे से 500 रुपये नकदी बरामद कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। उधर, थाना कलायत पुलिस ने एक आरोपी को 46 बोतल देसी शराब सहित काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर एनएच 152 खरक पांडवा के पास स्थित एक ढाबे पर दबिश देकर संदिग्ध खरक पांडवा निवासी ऋषिपाल को काबू कर लिया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से 46 बोतल शराब बरामद हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें