कैथल। मोबाइल चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी राजौंद निवासी पवन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि राजौंद निवासी सुनील कुमार की शिकायत के अनुसार एक सितंबर की रात उक्त युवक उनके में घर घुसा। उसकी माता की आंख खुल गई, जिसने आवाज लगाई। तभी परिवार के सदस्य उठ गए तो उक्त युवक को भागते हुए पकड़ लिया। उसके कब्जे से चोरीशुदा मोबाइल मिला जो उनके पड़ोसी महिला का था। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। संवाद