कैथल। हरियाणा पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा लीक मामले में एक आरोपी थुआ निवासी रवि को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि पेपर लीक मामले में पुलिस अब तक इस मामले में 124 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। एसपी ने बताया कि आरोपी रवि ने कबूल किया कि उसने पहले से गिरफ्तार आरोपी रमेश थुआ से हरियाणा पुलिस सिपाही पेपर की आंसर-की प्राप्त की थी। गहन पूछताछ बाद आरोपी को जेल भेज दिया।