कैथल। हरियाणा पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा लीक मामले में पुलिस ने सिसला निवासी आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि पेपर लीक मामले में सात अगस्त को सीआईए-1 की टीम ने तीन आरोपियों को कैथल से गिरफ्तार किया था। पुलिस अब तक इस मामले में 121 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पूछताछ के दौरान आरोपी सुनील ने कबूल किया है कि उसने पहले से गिरफ्तार आरोपी रमेश थुआ से पेपर की आंसर-की ली थी। आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार जेल भेज दिया गया।