Iकैथल। कानों की बालियां छीनने के एक मामले की जांच एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार व एएसआई जसमेर सिंह ने करते हुए आरोपी हलवा जिला कुरुक्षेत्र निवासी जसबीर सिंह उर्फ जस्सी को काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि थेह नेवल प्लाट निवासी निवासी महिला विरेंद्र कौर की शिकायत के अनुसार 15 सितंबर की शाम करीब 4 बजे लड़के को स्कूटी से कांगथली ट्यूशन पर छोड़कर वापिस घर जा रही थी। घर पहुंचने से कुछ दूरी पहले कार में सवार आए दो लड़कों ने भूना प्लाट जाने का रास्ता पूछा, तो उसी कार में से एक लड़के ने पीछे से आकर बालियां झपट ली व दोनों आरोपी कार में सवार होकर भाग गए। थाना चीका में इस मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जसबीर से पूछताछ के लिए न्यायालय से 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया हैं। संवादI