कैथल। हरियाणा पुलिस सिपाही पेपर लीक मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान जिला रोहतक के गांव खरंक जाटान निवासी सत्यवान के रूप में हुई। पुलिस प्रवक्ता प्रदीप ने बताया कि परीक्षा लीक करवाने के मामले में पुलिस ने संदीप व गौतम खापड जिला जींद व नवीन निवासी प्यौदा को ऑन्सर की सहित काबू किया था। एसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी सत्यवान ने पहले से गिरफ्तार आरोपी सुधीर अहलावत खरकडा जिला रोहतक से अन्य उम्मीदवारों के देने के लिए ऑन्सर की प्राप्त की थी। आरोपी सत्यवान का पूछताछ के लिए तीन दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।