फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही पेपर लीक मामले में 1 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा पुलिस सिपाही पेपर लीक मामले में कैथल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस अब तक 74 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी को रविवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि पूर्व कैथल सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर अमित कुमार की टीम ने सात अगस्त 2021 को माता गेट कैथल के पास से हरियाणा पुलिस सिपाही लिखित परीक्षा लीक करवाने के मामले में जींद जिले के खापड़ निवासी संदीप एवं गौतम और प्यौदा निवासी नवीन को आंसर-की के साथ गिरफ्तार किया था। इस संबंध में शहर थाने में मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था। इस मामले में कैथल पुलिस 11 इनामी आरोपियों सहित 74 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। एसपी ने बताया कि एसआईटी के सदस्य पीओ स्टाफ इंचार्ज इंस्पेक्टर सतबीर सिंह की टीम ने कैथल माता गेट के पास से कैथल के चिचरान मोहल्ला निवासी एक अन्य आरोपी भान सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूल किया कि उसने प्यौदा निवासी उम्मीदवार नवीन को सात अगस्त 2021 को होने वाली हरियाणा पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा पास करवाने के लिए संदीप निवासी खापड़ से मिलवाया था और 13 लाख रुपये में बात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें