कैथल। स्टोर से सामान चोरी के एक मामले में पुलिस ने आरोपी गांव सिसला निवासी आशीष कुमार उर्फ आशु को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रिलायंस स्टोर के प्रबंधक रविंद्र धनखड़ की शिकायत के अनुसार सात जनवरी को आरोपी आशीष को स्टोर से सामान चोरी करवाते हुए पकड़ लिया था। इसमें उसने अपने जानकार के साथ मिलकर 340 रुपये का बिल बताकर 20600 रुपये का सामान चोरी करवा दिया था। इस आधार पर उन्होंने स्टोर के सारे स्टॉक की जांच की तो एक लाख 20 हजार का सामान चोरी होना पाया गया। आरोपी के कब्जे से चार हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। संवाद