फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जेवर चुराने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Tue, 06 Aug 2024 05:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। होटल मैनेजर के जेवर चुराने के मामले की जांच करते हुए चीका पुलिस के एचसी सुशील कुमार की टीम ने कुरुक्षेत्र के गांव बच निवासी आरोपी मोहित को गिरफ्तार कर लिया है। गांव कल्लर माजरा निवासी भारती ने बताया कि वह चीका के होटल में मैनेजर है। वहां पटियाला के गांव कोटड़ा कलां निवासी मनप्रीत कौर व कुरुक्षेत्र के गांव बच निवासी मोहित सफाई कर्मचारी थे। 22 सितंबर को रात नौ बजे वह होटल पहुंची थी। तब मनप्रीत कौर व मोहित मौजूद थे। होटल में सामान रखने के बाद व अपने माता-पिता के साथ गांव में चली गई थी। 23 सितंबर को सुबह 10 बजे अपने पिता के साथ होटल में पहुंची। थोड़ी देर बाद मनप्रीत कौर व मोहित उसके पिता को जरूरी काम होने की बात कहकर होटल से चले गए। दोनों के जाने के बाद उसने सामान देखा तो डेढ़ तोले की सोने की चेन व सोने के टॉप्स चोरी हो गए थे। थाना चीका में मामला दर्ज कराया था। सोमवार को अदालत में पेश कर पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए तीन दिन के रिमांड पर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें