फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: स्पा सेंटर में अनैतिक कार्य के मामले में आरोपी काबू

Sun, 14 Sep 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक कार्य करवाने के मामले में पुलिस ने गांव धौंस निवासी राजेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई डीएसपी मुख्यालय बीर भान के नेतृत्व में की गई।

डीएसपी मुख्यालय बीर भान ने बताया कि 20 अगस्त को महिला थाना कैथल की महिला सिपाही प्रियंका की टीम को सूचना मिली कि अंबाला रोड स्थित डॉक्टर मित्तल वाली गली में स्थित गोल्डन थाई स्पा सेंटर में आरोपी गांव ग्योंग निवासी अभिषेक, गांव कुलतारण निवासी मेजर उर्फ मोहित और गांव धौंस निवासी राजेंद्र बाहर से महिलाओं को बुलाकर ग्राहकों से अनैतिक कार्य करवाते हैं। आरोपियों द्वारा रुपये वसूलकर उसका कुछ हिस्सा कमीशन के रूप में रखा जाता था और कुछ महिलाओं को दिए जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के आधार पर डीएसपी बीर भान के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम में एएसआई पवन कुमार, ईएचसी सत्यवान, सिपाही कुलदीप सहित अन्य पुलिस कर्मचारी शामिल थे। दबिश के दौरान स्पा सेंटर से दो महिलाएं और स्पा मालिक मेजर उर्फ मोहित तथा अभिषेक को गिरफ्तार किया गया। महिलाओं ने बताया कि स्पा मालिक उन्हें बुलाकर कमीशन के एवज में देह व्यापार करवाते थे।

आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज किया गया था। मामले में राजेंद्र की गिरफ्तारी बकाया थी, जिसे अब पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें