फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: लाखों ठगने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Wed, 25 Oct 2023 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। विदेश भेजने के नाम पर 12 लाख रुपये ठगने के एक मामले में पुलिस ने आरोपी खुराना रोड कैथल निवासी प्रेम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कैलरम गांव निवासी शिव कुमार की शिकायत के अनुसार उसने अपने बेटे साहिल को विदेश भेजने के लिए कलायत निवासी उमरपाल राणा से संपर्क किया।
विज्ञापन

उमरपाल ने उसको पुर्तगाल भेजने के 12 लाख रुपये मांगे। उसने अलग-अलग समय में उमरपाल को 11 लाख 97 हजार 500 रुपये दे दिए। 28 मार्च को उमरपाल राणा ने उसके पुत्र साहिल को अमृतसर से दुबई भेज दिया। बाद में साहिल को लीबिया भेज दिया। बाद में साहिल से कोई संपर्क नहीं हुआ। शिव कुमार ने बताया कि इस बारे में उसने एजेंट उमरपाल राणा व उसके पार्टनर प्रेम व पवन सैनी को साहिल से बात करवाने के लिए कहा। वे बार-बार झूठे दिलासे देते रहे कि जब उसका पुत्र पुर्तगाल पहुंच जाएगा तो बात करवा देंगे। बाद में उन्हें पता चला कि साहिल को लीबिया से फ्लाइट की बजाय गलत रास्ते से नाव के माध्यम से आगे भेज रहा था। नाव रास्ते में पलट गई। तब से साहिल का कोई पता नहीं चल रहा है। इस बारे में थाना कलायत में विभिन्न धाराओं तहत मामला दर्ज था। प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त मामले में पहले ही तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी प्रेम सिंह भी उक्त वारदात में आरोपियों के साथ शामिल था। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें