कैथल। खाली प्लाट से ईंटें चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर 115 चोरीशुदा ईंटें बरामद की हैं। थाना प्रबंधक शहर इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि खाली प्लाट से ईंटें चुराने के मामले में कैलरम निवासी आरोपी अमरजीत को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 115 चोरीशुदा ईंटें बरामद की हैं। इस मामले में चंदाना रोड निवासी तालिब की शिकायत पर केस दर्ज किया था।