फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बाइक चोरी मामले में आरोपी पकड़ा

Tue, 07 Apr 2026 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। दुपहिया वाहन चोरी के मामलों पर अंकुश लगाने के तहत जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बाइक भी बरामद की गई है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण के अनुसार, एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई मुकेश कुमार के नेतृत्व में एएसआई लखविंद्र सिंह की टीम ने मंगौली, जिला पटियाला (पंजाब) निवासी कर्ण सिंह को काबू किया। मामले में चीका निवासी विजय गर्ग ने शिकायत दी थी कि 2 अप्रैल को उसके घर के बाहर खड़ी बाइक अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया था। इस संबंध में थाना चीका में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरीशुदा बाइक बरामद कर ली। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें