फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बाइक चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार

Fri, 14 Nov 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। थाना कलायत प्रभारी इंस्पेक्टर सतपाल सिंह व एचसी वजीर सिंह की टीम ने बाइक चोरी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी अजय, निवासी गांव उझाना (जिला जींद) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण कुमार ने बताया कि गांव जाखौली निवासी सन्नी की शिकायत के अनुसार 19 नवंबर 2024 को उसकी बाइक कलायत अनाज मंडी से किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर ली थी। थाना कलायत में मामला दर्ज किया गया था। आरोपी के कब्जे से जींद पुलिस ने पहले ही चोरी की बाइक बरामद कर ली थी। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें