कैथल। बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी पूंडरी निवासी बलराज को काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बरसाना निवासी शमशेर सिंह की शिकायत अनुसार 21 मार्च को उसकी बाइक पूंडरी स्थित उसकी दुकान से उसकी बाइक अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गया था। आरोपी के कब्जे से बाइक बरामद कर ली है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। वहीं, एक अन्य मामले में पुलिस ने आरोपी करोड़ा निवासी बिंटू को भी काबू किया है। गांव चंदाना निवासी अनिल कुमार की शिकायत अनुसार नौ जून की रात उसकी बाइक को रणधीर सिनेमा के ग्राउंड से अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गया। इस बारे में थाना शहर में मामला दर्ज था। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा बाइक बरामद की जा चुकी है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। संवाददुकान से 60-70 हजार रुपये चोरी
कैथल। सीवन में एक दुकान से चोर 60-70 हजार रुपये चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सीवन निवासी संजय चड्ढा ने पुलिस को शिकायत दी कि 31 मार्च को सुबह के समय अज्ञात आरोपी उनकी दुकान से गल्ले में रखे 60-70 हजार रुपये चोरी कर ले गए। जांच अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद