फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हमला करने के मामले में आरोपी काबू

Sun, 30 Mar 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जमीन के विवाद के चलते कातिलाना हमला करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी काबू किया है। इस मामले में थाना सीवन पुलिस के एएसआई सुरेंद्र सिंह की टीम ने जांच करते हुए पाबसर निवासी आरोपी धर्मसिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पाबसर निवासी जरनैल सिंह ने शिकायत दी थी कि उसके दो लड़के सुच्चा सिंह व गुणी राम हैं। उसका भतीजा चिन्ना और धरमू कई सालों से उनके बुजुर्गों की मलकियत की जमीन में खेती कर रहे हैं। इस बात को लेकर उनके साथ मन-मुटाव भी चला हुआ है। करीब तीन साल पहले भी जमीनी विवाद को लेकर उनके साथ झगड़ा हो गया था। 23 फरवरी को सुबह साढ़े 10 बजे उसके बेटे सुच्चा सिंह और गुणी राम खेत से चारा काट रहे थे कि तभी उक्त चारों आरोपियों हाथों में लाठी-डंडे लेकर खेत में आ गए। चारों ने मिलकर उसके दोनों बेटों पर हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए। बेटों का शोर सुनकर आस-पास के लोग आए तो आरोपी उसके बेटों को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। जिस बारे थाना सीवन में मामला दर्ज कर लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें