फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: धान के अवशेष जलाने के एक मामले में आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सरकारी आदेशों की अवहेलना करके धान के अवशेष जलाने के एक मामले में थाना सदर पुलिस के एएसआई तेग सिंह की टीम ने गांव धौंस से एक किसान को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कृषि अधिकारी की शिकायत अनुसार आरोपी ने पराली के अवशेष जलाकर सरकारी आदेशों की अवहेलना की गई थी। जिस बारे थाना सदर में केस दर्ज किया गया। पुलिस की ओर से आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पराली जलाने के अब तक 27 मामले दर्ज हो चुके है, जिनमें 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एसपी राजेश कालिया ने किसानों से अपील की गई कि कोई भी पराली के अवशेष न जलाएं। फसल के अवशेष ना जलाकर पर्यावरण को साफ-स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें