फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Mon, 14 Jul 2025 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में चंदाना गेट, कैथल निवासी विजय सैनी को सिविल लाइन एएसआई अमरजीत सिंह ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


अमरगढ़ गामड़ी कैथल निवासी जिले सिंह ने शिकायत दी थी कि बड़ा बेटा मुकेश पहले ट्रक चालक था और वर्तमान में टायर पंचर की दुकान चला रहा था। लगभग पांच वर्ष पहले ट्रक चलाते समय मुकेश ने आरोपी राजकुमार और विजय सैनी से कर्ज लिया था। इसके बाद दोनों आरोपी लगातार उसे तंग करने लगे, जिससे वह मानसिक तनाव में रहने लगा। तीन जुलाई की रात मुकेश ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आरोपी विजय सैनी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें