महिला पुलिस ने जिला करनाल के एक गांव में रेड मारते हुए दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया गया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस पीआरओ ने बताया कि ढांड क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 24 सितंबर को रोड़ान माजरा निवासी रविंद्र व उसके दो साथी उसकी नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले गए। पुलिस ने मामले में 30 सितंबर को लड़की बरामद कर दुष्कर्म की धाराएं जोड़ दी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए रविंद्र को गिरफ्तार कर लिया। उसके दो अन्य साथियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।