पुलिस रिमांड में हिरासत के दौरान पुलिस पर दबाव बनाने के लिए नस काटकर आत्महत्या करने की कोशिश करने के मामले में पुलिस ने तीन सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है।
इनमें से एक आरोपी पहले ही पुलिस रिमांड पर चल रहा था। मुख्यारोपी की निशानदेही पर उसके कब्जे से आढ़ती की हड़पी गई 50 हजार रुपये नकदी सीआईए टू पुलिस ने बरामद कर ली है।
तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दिया गया। वहां से सभी को न्यायालय ने जमानत पर रिहा कर दिया है। एसपी कृष्ण मुरारी ने बताया कि सीआईए-2 के सब इंस्पेक्टर राजबीर ने एक मामले में आरोपी नीरबैन सिंह निवासी कवारतन को गिरफ्तार किया था।
गुरु तेगबहादुर कालोनी कैथल निवासी कृष्ण कुमार की सीवन मंडी में चौधरी एग्रो एजेंसी के नाम से आढ़त की दुकान है। सात साल पहले उसने कवारतन निवासी नीरबैन सिंह को कुछ पैसे उधार दिए।
बाद में नीरबैन सिंह दुकान पर आया और आढ़ती से हाथापाई कर उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी से नकदी बरामदगी के लिए उसे रिमांड दौरान बेगपुर ले गया तो उसके भाईयों के साथ साजिश रखते हुए आत्महत्या का प्रयास किया।
इस पर पुलिस ने आरोपी नीरबैन सिंह, नीरवैर सिंह व नानक सिंह निवासी कवारतन को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। सीआईए टू के सबइंसपेक्टर राजबीर सिंह ने आरोपी नीरबैन सिंह के कब्जे से 50 हजार रुपये नकदी बरामद कर ली है।