कैथल। ट्रांसफार्मर से तेल चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता प्रदीप नैन ने बताया कि सिणंद निवासी सतीश कुमार के खेत सिणंद-गुहणा रोड पर हैं। उसने शिकायत में बताया कि 31 अक्तूबर को वह जब घूमने के लिए वहां गया तो सड़क पर गाड़ी खड़ी थी और उसके खेत में बने कमरे में लाइट जल रही थी। जब उसने आवाज लगाई तो कमरे से दो अज्ञात लड़के प्लास्टिक कैन को साथ लेकर गाड़ी में बैठकर भाग गए।
उन्होंने ट्रांसफार्मर से तेल चोरी कर लिया। मामले में पुलिस ने बाता पुल के नीचे खड़ी गाड़ी में बैठे 26 वर्षीय सुरबरा जिला जींद निवासी बलजीत को काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने वारदात को अंजाम देना कबूल किया। आरोपी ने चोरी किया हुआ तेल व वारदात में प्रयुक्त गाड़ी बरामद करवाई। पूछताछ के बाद आरोपी बलजीत न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।