कैथल। चौकी भागल पुलिस ने घर से सरसों का कट्टा चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर लिया है। भागल निवासी बलदेव सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह खेती-बाड़ी करता है। उसकी कंबाइन पर पहले राजू निवासी पपराला काम करता था, जिसे पिछले वर्ष कार्य से हटा दिया गया था। घर में सरसों के कई कट्टे रखे थे और उसे संदेह था कि कट्टों की चोरी हो रही है। इस पर उसने घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए। फुटेज में 27 जुलाई को दोपहर करीब 1 बजे राजू को मोटरसाइकिल पर सरसों का कट्टा ले जाते हुए देखा गया। मामले की जांच चौकी भागल प्रभारी एएसआई रघुबीर सिंह की अगुवाई में एएसआई लखविंदर सिंह की टीम ने की। पुलिस ने गांव गगड़पुर निवासी रमेश उर्फ राजू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गुरुवार को अदालत में पेश किया गया, फिर उसे जेल भेज दिया गया। संवाद