फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सामान चोरी करने के मामले में आरोपी धरा

Fri, 25 Apr 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने चोरी की घटना में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दुर्गा एंटरप्राइजेज गोदाम चीका रोड कैथल के मालिक हुड्डा सेक्टर-20 निवासी राजेश कुमार की शिकायत के अनुसार 26 दिसंबर रात के समय पांच-छह अज्ञात लड़कों ने उसके चीका रोड स्थित गोदाम पर चौकीदार के साथ मारपीट करके गोदाम से ट्रांसफार्मर के तार, मोटर, चौकीदार का मोबाइल फोन व सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर चोरी कर लिया। शहर थाने में यह मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में पहले ही तीन आरोपी को गिरफ्तार किए जा चुके है। वीरवार को शहर थाने के एसआई रणदीप सिंह की टीम ने मांडवी गांव पंजाब निवासी व आरोपी सिंद्र उर्फ सुखविंद्र को गिरफ्तार किया। गौरतलब है कि आरोपी किसी अन्य मामले में भी जेल में बंद था। मामले में गिरफ्तारी के लिए अदालत की मार्फत प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए थे। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें