फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पशु अस्पताल से गेट चोरी में आरोपी धरा

Thu, 03 Oct 2024 05:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पशु अस्पताल से एल्युमीनियम का गेट चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी गांव कोयर जिला करनाल निवासी अंकित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव मूंदडी के सरपंच प्रतिनिधी महेंद्र सिंह की शिकायत के अनुसार 26 सितंबर की रात चोरों ने गांव के पशु अस्पताल में बने स्नानघर से एल्युमीनियम गेट चोरी कर लिया था। गांव के सीसीटीवी कैमरे चैक करने पर बाइक सवार तीन लड़के गेट चोरी करके ले जाते दिखाई दे रहे थे। आरोपी अंकित से पूछताछ के दौरान अन्य आरोपियों की पहचान कर ली है। पूछताछ जारी है। संवाद
विज्ञापन

कार चोरी के मामले में मामला दर्ज
कैथल। कार चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव अलेवा निवासी जगबीर सिंह ने तितरम थाना में शिकायत दी कि वह गाड़ी सेल-परचेज का काम करता है। सुरेश नाम का व्यक्ति उसके पास टैक्सी स्टैंड कैथल पर गाड़ी किराये पर करने के लिए आया तो उसने अपनी गाड़ी किराये पर भेज दी। साथ ही अपने ड्राइवर अनिल को भेज दिया। 28 सितंबर को आरोपी सुरेश उसकी गाड़ी चोरी कर ले गया। उसे चार लाख 90 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। थाना प्रभारी सुनीता ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें